![]() |
| ऐसे पाएं स्मार्टफोन की लत से छुटकारा |
ऐसे पाएं स्मार्टफोन की लत से छुटकारा -Easy Ways to Overcome Smartphone Addiction
दोस्तो आज हम आपके लिए एक ऐसा आर्टिकल लेकर आए है जिसमें हम आपके सामने इंसान का दूसरा हमसफर बन चुका,स्मार्ट फ़ोन उसकी लत से आपके कैसे छुटकारा पा सकते हैं इसके बारे में आप लोगों को विस्तार से जानकारी देंगे
बार बार फ़ोन चेक करना एक आदत बन गई है और कई लोगो की तो आदत नही बीमारी बन गई है. वह जहाँ भी जाए, कुछ भी खाए फ़ोन हाथो से छुटता ही नही. दोस्तों क्या आपको भी थोड़ी थोड़ी देर बाद फ़ोन चेक करने की आदत है? अगर है तो यह आर्टिकल आपके लिए है . हम इस आदत से बचने के लिए कुछ तरीके बतायेंगे जिससे आपको स्मार्टफोन के नियमित और सही उपयोग करने में मदद मिलेगी.
ऐसे पाएं स्मार्टफोन की लत से छुटकारा EASY WAYS TO OVERCOME SMARTPHONE ADDICTION IN HINDI
जेब बदल ले
आप जिस जेब में फ़ोन रखते है उस जेब में न रख कर. किसी दूसरी जेब में रख ले क्योकि कई बार ऐसा होता है की न चाहते हुए भी जेब में हाथ जाता है और फ़ोन बाहर आ जाता है और आप फिर से चेक करने लगते है. महिलाओ के लिए है की पर्स में किसी ऐसी जगह फ़ोन को रखे जहा आप बार बार चेक न करते हो.
नोटिफिकेशन बंद कर दे
सेटिंग्स में जा कर नोटिफिकेशन बंद कर दे. इससे आपका फ़ोन आपको कोई नोटिफिकेशन नही देगा. बात रही जरूरी काम की तो जिसे जरुरी काम होता है वो सीधा कॉल करता है. व्हाट्स एप्प या फेसबुक पर मेसेज नही छोड़ता.
डाटा ऑफ़ रखे
कोशिश करे की जब आप फ़ोन इस्तमाल नही कर रहे तो अपना इन्टरनेट बंद हो. इससे बैटरी की भी बचत होगी और इन्टरनेट से आने वाले नोटिफिकेशन आपको परेशान नही करेगी.
समय बांधे
फ़ोन का उपयोग कोई गलत बात नही बल्कि आज के दौर की जरूरत है. इसलिए फ़ोन को इस्तेमाल करने के लिए समय बांध ले जैसे दिन में थोड़ी देर use कर लिया फिर, दोपहर में चेक कर लिया और फिर शाम को और फिर रात को. इस तरह दिन में 4 बार आप पाने फ़ोन को चेक कर सकते है. और कुछ दिलचस्प लगे तो थोडा समय उस पर बीता भी सकते है.
एक टाइम में एक काम करे
हम में से बहुत से लोग है जो कहते है की फ़ोन तो पार्ट टाइम में यूज़ कर सकते है यानि कोई दूसरा काम करते हुए भी साथ साथ फ़ोन यूज़ करते है जैसे खाना कहते हुए, टीवी देखते हुए, किसी से बात करते हुए आदि. इस आदत को सुधाने की जरूरत है.
बिस्तर पर फ़ोन न ले जाए
आजकल लोग अपने फ़ोन को सोते समय ज्यादा यूज़ करते है या सुबह उठते ही फ़ोन को चेक करते है. बिस्तर पर लेटे हुए फ़ोन का इस्तमाल करना शुरू में तो बहुत आरामदायक लगता है लेकिन जैसे जैसे आपको इसकी आदत पड जाती है तो आपके शरीर में दर्द होने लगता है. किसी को यह दर्द गर्दन में हो सकता है, किसी को पीठ में और किसी को आँखों आदि में.
मल्टीमीडिया फ़ोन का इस्तेमाल करे
फ़ोन कॉल या जरुरी कॉल्स के लिए आप एक छोटे फ़ोन का इस्तेमाल कर सकते है और अपने स्मार्ट फ़ोन को साइड रख सकते है. जिससे न आपका ध्यान उस पर जाएगा और न फ़ोन की स्क्रीन ऑन होगी और आपकी यह आदत भी छुट जाएगी.
दोस्तों यह लेख स्मार्ट फ़ोन इस्तेमाल करने के विपक्ष में नही है. इस लेख का उद्देश्य बस इतना है की लोग थोड़ी सावधानी बरते और अपनी आदतों के कारण स्मार्ट फ़ोन के गुलाम न बने.
उम्मीद करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा. अगर आपके कोई सवाल या सुझाव है तो कृपया comments करें.
अगर आपके पास भी कोई artical या जानकारी हैं तो कृपया हमें मेल करे हम उसे आपके नाम के साथ बुद्ध मार्ग पर पब्लिश करेंगें
Email id - nagarajeetnagar@gmail.com

Comments
Post a Comment
Thanks for your kind feedback.