स्वादिष्ट बैगन का भर्ता कैसे बनायें

आवशक समिग्री -
3 गोल बैगन लगभग आधा किलो
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
1 बरीक कटा हुआ tamatar
थोडा सा  अदरक का पेस्ट
1 प्याज कटा हुआ प्याज
नमक स्वाद अनुसार

बैगन का भर्ता बनाने कि विधि-

सबसे पहले बैगन थोडा सरसो का तेल लगाए अब उसमे बीच में चाकू से चीरा लगाकर ये देख ले कि उसमे कीडे ना हो अब उसे गैस पर अच्छी तरह से भून ले बीच बीच में उसे पलटे रहे जिससे बैगन कच्चा ना रहे जब बैगन अच्छी तरह से भून जाए तो चाकू कि मदद से उसका छिल्का उतार लें और उन्हे अच्छी तरह से मैस कर लें
अब एक कढाई ले उसमे एक बडा चम्मच सरसो का तेल डालकर 1मिनट तक गर्म करें जब तेल झाग छोड़ने लगे तो उसमे आधा छोटा चम्मच जीरा डालकर उसे 30 - 45 सेकंड तक चम्मच कि साहयता से चलाए अब उसमे कटा हुआ प्याज और अदरक का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट कि लिए पकायें जब प्याज रंग छोड़ने लगें तो उसमे बाकी मसाले डालकर उन्हे धीमी आज पर चम्मच की साहयता से चलायें  याद रखें मसालो को पकाते समय आंच कम रखें जिससे मसाले जलें नही 2 से तीन मिनट तक अच्छी तरह पकाने के बाद अब उसमे मैस किए हुए बैगनो को डालकर अच्छी तरह चम्मच कि साहयता से चलायें और सारे मसालो को अच्छी तरह से मिला ले अब उसे ढककर 2 से 3 मिनट तक रख दें और अब गैस बंद कर दें
अब आप देखेंगे स्वादिस्ट बैगन का भर्ता तैयार हैं

आशा करता हूँ आपको हमारा ये लेख बहुत पसंद आएगा अगर आप चाहते हैं हम आपके लिखे हुए आर्टिकल को हमारे ब्लोग पर पब्लिश करें तो आप हमे अपने लेख और सुझाव Nagarajeetnagar@gmail.com पर मेल करें हम उसे आपके नाम के साथ बुद्धमार्ग पर पब्लिश करेंगे धन्यवाद दोस्तो

Comments