स्वादिस्ट मसाला मैगी कैसे बनाये

आवशक समिग्री-
2 पैकट मैगी
1बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बारीक कटा हुआ प्याज
आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
1चोथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1चौथाई छोटा नमक पाउडर
1 चौथाई कप मटर
1 चौथाई छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 बडे चम्मच सरसो का तेल

बनाने की विधि-
सबसे पहले एक पेन या कढाई लें उसे उसमे 2 चम्मच सरसो का तेल डालकर उसे गर्म करे जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे कटा हुआ प्याज डालकर धीमी गैस पर एक मिनट तक पकायें, जब प्याज रंग छोड़ने लग जाए तो उसमे टमाटर और मटर डालकर एक मिनट तक चम्मच कि साहयता से एक मिनट तक पकायें
अब उसमे सारे मसाले व मैगी मसाला पाउडर डालकर चम्मच की साहयता से उन्हे अच्छी तरह मिला ले याद रखे मसाले डालते समय गैस का फिलेम कम करदें जिससे की मसाले जलें नही
अब उन्हे आधा से एक मिनट  तक ढककर पकायें
अब उसमे दो कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें अब उसमे मैगी डालकर चम्मच कि साहयता से तब तक चलायें जब तक मैगी सोफ्ट ना हो जाएं
अब उसे आधे मिनट तक ढककर पकायें
अब आप देखेंगे की आपकी स्वादिस्ट मसाला मैगी बनकर तैयार हैं

आशा करता हूँ आपको हमारा ये लेख बहुत पसंद आएगा l अगर आप चाहते हैं कि हम आपके लेख नया सवेरा पब्लिश करें तो आप हमे Nagarajeetnagar@gmail.com पर मेल कर सकते हैं धन्यवाद

Comments