डरते तो वो हैं हो अपनी छवि के लिए मरते हैं मैं तो भारत माता की छवि के लिए मरता हुँ इसलिए किसी से नही डरता ये शब्द हैं भारत देश के सर्वाधिक लोक प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के
आज मैं आप लोगो के साथ उनके संघर्स की कहानी साझा करूँगा आशा करता हू आपको जरुर पसंद आएगी
नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 बडनगर गुजरात में हुआ, उनके पिता का नाम श्री दामोदरदास मूलचन्द मोदी था और माता का नाम हीरा वेंन हैं वे अपने 6 भाई बहनो में तीसरी संतान हैं उनका बचपन अत्यन्त गरीबी में गुजरा मोदी जी अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहते थे उनके पिता की बडनगर रेलवे स्टेशन के पास एक छोटी सी चाय कि दुकान थी नरेंद्र पिता के काम में उनका हाथ बटाते थे उनकी पढाई में कुछ खास रुचि नही थी पर वे भाषण और वाद विवाद प्रतियोग्यता में बहुत रुचि लेते थे
उपनाम - नमो
1.शैक्षणिक योग्यता-
मोदी जी ने अपने शुरुआती पढाई बडनगर गुजरात से ही पूरी की उसके बाद उन्होने गुजरात विश्वविधालय से पोलिटिकल साइन्स में मास्टर्ड़ कि डिग्री ली
वैवाहिक जीवन -
13 साल की अल्पआयु में इनका रिश्ता तय कर दिया गया पर नरेंद्र मोदी इससे खुश नही थे और घर छोडकर आध्यात्म कि खोज में हिमालय पर चले गयें दो साल बाद ये घर लौटे कुछ सालो बाद नरेंद्र मोदी का विवाह जशोदा वेन के साथ कर दिया गया पर इन्होंने अपनी पत्नि को समझाया कि उनका मकषद अपने देश की सेवा करना हैं और शादी करके वे उसे पूरा नही कर सकते क्योकि उनका मानना था अविवाहित आदमी अपने देश की बहतर तरह से सेवा कर सकता हैं क्योकि उसे किसी तरह की पारिवारिक और अन्य चिंतायें नही होती फिर नरेंद्र मोदी ने जशोदा वेन से अपने सारे संबंध खत्म कर लियें
राजनैतिक सफर-
नरेंद्र मोदी मात्र 8 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड गए
स्नातक होने के बाद उन्होंने अपने घर छोड़ दिया। मोदी ने दो साल तक भारत भर में यात्रा की, और कई धार्मिक केंद्रों का दौरा किया सन 1971 में आरएसएस के पूर्ण रूप से कार्यकर्ता बन गए सन 1975 के आपातकल समय वे कुछ समय के लिए राजनीति से विरक्त रहे तथा सन 1985 में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी( BJP) से जुड़ गयें सन 2001 तक वे पार्टी के अंदर कई पदो पर रहे व उन्होने पार्टी को मजबूत किया सन 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री केशू भाई पटेल के खराब स्वास्थ और गुजरात जनता के बीच उनकी अलोकप्रियता को देखकर पार्टी ने नरेन्द्र मोदी जी को गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया मोदी जल्द ही विधायी विधानसभा के लिए चुने गये
सन 2001 में गुजरात के गोदरा नामक स्थान पर साबरमती एक्स्प्रेस ट्रेन में आग लग गई जिसमे लगभग 60 लोगो की मौत हो गई बाद में गुजरात में हिंसक दंगे होने लगे जिनमे हजारो कि संख्या में जन हानि हुई विपक्षी पार्टीया और अन्य कई राजनैतिक दल मोदी सरकार को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे थे बाद में उच्चतम न्यायलय ने नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी
उनके विकास कार्यो एवं उनकी आर्थिक सामाजिक नीतियो को देखकर गुजरात कि जनता ने उन्हे लगातार 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में चुना
और आखिरकार वो दिन भी आ गया जब भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतत्व में 2014 का लोकसभा चुनाव लडा
इस चुनाव में उन्होंने विभिन्न रेलिया की और जन जन तक अपनी आवाज पहूचाई और 282 सीटो के साथ एक धमाकेदार जीत दर्ज की और 26 मई 2014 को भारत के 17 वे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
30 मई 2019 को नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली हैं
नरेन्द्र मोदी जी को मिले पुरस्कार -
1. ओर्डर आफ अब्दुल अजीज अल साउद - साउदी अरब
2. स्टेट ओर्डर औफ गाजी आमिर अमानुल्ला खान -अफगानिस्तान
3.ग्रान्ड कोलर औफ़ फिलिस्तीन - फिलिस्तीन
4. शियोल शांति पुरस्कार - दक्क्षिण कोरिया
5. चैम्पियन्स औफ अर्थ
6. ओर्डर औफ सेन्ट एंडयू .... आदि
नरेन्द्र मोदी सरकार के महत्वपूर्ण कार्य -
1. नोट बंदी
2. GST
3. तीन तलाक
4. राम मंदिर निर्णय
नरेन्द्र मोदी भारत के अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैँ Twitter पर उनके Flowers की संख्या 54.5 मिलियन हैं
धन्यवाद
आशा करता हूँ आपको ये लेख जरुर पसंद आएगा अगर आपके पास भी कोई लेख हैं तो आप हमे Nagarajeetnagar@gmail.com पर मेल करें हम आपके लेख को आपके नाम के साथ नया सवेरा पे पब्लिश करेंगे. धन्यवाद दोस्तो

Comments
Post a Comment
Thanks for your kind feedback.