SHAHRUKH KHAN KI BIOGRAPHY



दोस्तो मैं आज आप लोगो को एक ऐसे इंसान के जीवन के बारे में बताने जा रहा जिन्हे शायद ही कोई ऐसा हो जो नही जानता हैं जी है दोस्तो मैं बात करूँगा आज फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के जीवन के बारे में
आज ये नाम किसी पहचान का मोहोताज नही हैं पर क्या आप लोग जानते हैं की फ़िल्मी दुनिया मैं आने से पहले शाहरुख ने अपनी जिन्द्गी में बहुत उतार चढाव देखें
शाहरुख खान का जन्म 2 Nov.1965 को दिल्ली में हुआ उनके पिता का नाम ताज मोहोम्मद खान और माता का नाम लतीफ फातिमा था शाहरुख कि एक बहिन भी हैं जो शाहरुख के साथ मुंबई में रहती हैं उनका नाम शहनाज लालारुख खान हैं
शाहरुख के शुरूआती 5 साल उनके नानाजी के यहा बैन्गलोर में गुजरे उन्होने अपनी शुरुआती पढाई दिल्ली के सेंट कोलम्बस स्कूल से पूरी की शाहरुख कि पढाई में कोई खास रुचि नही नही पर उनका खेलो में कोई मुकाबला नही था
एक बार उन्होंने खुद बताया हैं कि शाहरुख एक होक्की प्लेअर बनना चाहते थे इसके बाद शाहरुख हैं दिल्ली के हंसराज कोलज से अर्थशस्त्र मैं अपनी बैचलर डिग्री को पूरा किया 
शाहरुख अपना अधिक्तर समय थेटर में बिताया करते थे उनके थेटर डिरेक्टर थे वेरी जोन, सन 1981 में शाहरुख के पिता कैन्सर के कारण का देहांत गया और 1991 में उनकी माताजी भी चल बसी इसके बाद शाहरुख मुंबई आ गए 

करियर
शाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाईा उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म 'दीवाना' से हुई थी जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। उस समय यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरूख को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए

प्रसिद फिल्मे
दीवाना, बाजीगरडर, कभी हां कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, जोश, मोहब्‍बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, मैं हूं ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रा.वन, डान 2, जब तक है जान, चेन्‍नई एक्‍सप्रेस, हैप्‍पी न्‍यू ईयर फैन raees जैसी प्रसिद्ध फिल्‍मों से शाहरूख नेअपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

वैवाहिक जीवन
शाहरूख एक ऐसे अभिनेता रहें हैं जिनके प्रशंसक हर उम्र और हर वर्ग के लोग हैं। खासकर, लड़कियां उनकी काफी दीवानी हैं लेकिन बावजूद इसके शाहरूख का किसी के साथ अफेयर या प्रेम संबंध नहीं रहा है। वे अपनी पत्‍नी के लिए हमेशा से वफादार रहे हैं और अपने परिवार से बेहद प्‍यार करते हैं। शाहरूख ने गौरी से शादी की है जो हिन्‍दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्‍चे हैं-आर्यन, सुहाना और अबराम। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उन्‍हें सबसे अच्‍छा पिता भी माना जाता है क्‍योंकि वे अपने बच्‍चों से बेहद प्‍यार करते हैं और उनके साथ अच्‍छा समय भी व्‍यतीत करते हैं।

उपनाम
बॉलीवुड का बादशाह', 'किंग ऑफ बॉलीवुड', 'किंग खान' रोमेन्स किंग

अन्य बाते
शाहरुख लगभग सभी शैलियों की फिल्‍मों (रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्‍शन) में काम कर चुके हैं। लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया है। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी बहुत ज्‍यादा है। 2014 में एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरूख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्‍टर हैं। उनके खाते में 14 फिल्‍मफेयर अवार्ड्स हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी स्‍थापित है

आशा करता हु आप लोगो को हमारा ये आर्टिकल पसंद आएगा अगर आप लोग चाहते हैं की हम आपके दौरा लिखे गए लेखों को यहा पब्लिश करे तो आप अपने लेख हमें Nagarajeetnagar@gmail.com पर भेज सकते हैं

Comments