दोस्तो जैसा की आप सब लोग जानते हैं की इस समय भारत के साथ साथ लगभग सभी देशो में Lock down का माहोल हैं सभी लोग अपने घरो पर हैं ये सब हमारे और हमारे देश के नागरिको के जीवन की रक्षा के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम हैं मैं इसका समर्थन करता हूँ. लेकिन मैं इस समय की ही बात नही कर कर रहा हूँ बल्कि इस माहामारी के खतम हो जाने पर जब भी आपके पास खाली समय हो तो आप उसका सदुपयोग कैसे कर सकते हैं
![]() |
| खाली समय का सदुपयोग कैसे करें |
आज मैं आप लोगो के लिए बताउन्गा की आप लोग खाली समय का सदुपयोग कैसे कर सकते हैं
1. पुस्तक पढे - दोस्तो आप खाली समय में पुस्तके पढ सकते हैं में ये नही कहता की आप लोग पाठयक्रम की ही पुस्तके पढे
आप किसी माहन इंसान की बायोग्राफी पढ सकते हैं जैसे कलाम साहब, रवीन्द्र नाथ टैगौर, नरेंद्र मोदी जी, आइन्सटीन ,महात्मा गांधी आदि जिससे की आपको इन महापुरुषो के जीवन और उनके द्वारा किए गयें महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में जानकारी मिलेगी और इनके व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा इसके अलावा आप ऐसी पुस्तके पढ सकते हैं जो आपके जीवन में आपका मार्गदर्शन करें
2.रेसीपी - दोस्तो खाली समय में आप लोग अगर खाने के शोकीन हैं तो अपनी पसन्दिता डिशेज बनाना सीख सकते हैं और परिवार वालो को बनाकर खिला सकते हैं और उनका दिल जीत सकते हैं
3. परिवार के साथ समय बितायें -
दोस्तो आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट और अपने कामो की वजय से हम अपने परिवार वालो को समय नही दे पाते पर खाली समय में आप अपने परिवार वालो के साथ समय बिता सकते उनकी परेशानीयो और खुशियो के बारे में जान सकते हैं घर के बुजुर्गो के साथ समय बिताइयें और उन्हे अपनेपन अहसास करायें
4. पेड पौधे लगाये
दोस्तो ग्लोबल वार्मिंग आज वैश्विक समस्या बन गया हैं और इससे बचने के लिए हमे अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाने के की जरुरत हैं जिससे ग्लोबल वार्मिग के दुषप्रभावो से बचा जा सके इसलिए जब भी आपके पास फ्री समय हो आप पौधे जरुर लगायें और प्रकृति के प्रति अपना फर्ज निभाये
5.योग और मेडिटेशन-
वैसे तो योग और मेडिटेशन रोजाना करना चाहिए पर कई बार अपने दैनिक कार्यो में व्यस्त रहने के कारण हम योग और मेडिटेशन के लिए समय नही निकाल पाते इसलिए जब भी आपके पास खाली समय हो तो योग और मेडिटेशन जरुर करे इससे आपका शरीर स्वास्थ होगा
6. कौशल विकास -
दोस्तो अगर आप बहुत समय से खाली हैं महीनो से कुछ नही कर रहे हैं खाली समय में आप कौशल विकास के लिए कोर्सज कर सकते हैं जैसे आप कोई कम्प्यूटर डिप्लोमा कर सकते हैं आप इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कर सकते हैं आप कोई छोटा मेकेनिकल डिप्लोमा आदि कर सकते हैं और अपने कौशल का विकास कर सकते हैं
7.दर्शनीय स्थल भ्रमण -
दोस्तो खाली समय में आप दोस्तो या परिवार के साथ धार्मिक और दर्शनीय स्थलो का भ्रमण करने जा सकते हैं इससे आपको उनके बारे में जानकारी मिलेगी आपके खाली समय का सदुप्योग भी होगा और आपको अच्छा लगेगा
8.पारिवारिक कार्यो में मदद -
दोस्तो आप ऐसे समय में घर के कार्यो में अपनी मा या पत्नि की मदद कर सकते हैं घर की साफ सफाई आदि में मदद करके
9. नयें या कामयाव लोगो से मिले -
अपने खाली समय में आप नयें या कामयाव लोगो से मिले क्योकी उनसे आपको ऐसी बाते जानने को मिलेगी जिनसे प्ररेना लेकर आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं आपको अवशय कुछ नया सीखने को मिलेगा
10.व्रद्ध आश्रमो या अनाथालयो में जायें -
आप अपने खाली समय में व्रद्ध आश्रमो में जा सकते हैं वहाँ पर जाकर आप व्रद्ध लोगो और बच्चो के साथ समय बिता सकते हैं इससे आपको दिल से बहुत खुशी मिलेगी और अगर आप इस काबिल हैं की उनकी कुछ मदद कर सकते हैं तो अवशय मदद करें और मानवता का धर्म निभाये.
आशा करता हूँ आपको ये लेख जरुर पसंद आप आएगा हमे कमेंट करके बतायें आपको ये लेख कैसा लगा अगर आपके पास भी कोई आर्टिकल हैं तो आप हमे Nagarajeetnagar@gmail.com पर मेल कर सकते हैं हम उसे आपके नाम के साथ नया सवेरा पे पब्लिश करेंगे धन्यवाद दोस्तो

Comments
Post a Comment
Thanks for your kind feedback.