दोस्तो आज महान संगीतकार पंडित रविशंकर जी का जन्म दिन हैं इस अवसर पर मैं आपको उनके जीवन से परिचित कराना चहाता हुँ
संगीतकार रविशंकर जी की जीवनी
प्रारम्भिक जीवन -
पंडित रविशंकर जी का जन्म 7 अप्रेल 1920 को वराणसी ( उत्तर प्रदेश) में हुआ उनका पूरा पंडित रवीन्द्र शंकर चौधरी था
उनके पिता का नाम श्याम शंकर तथा माताजी का नाम हेमाँगनी देवी था वे अपने सात भाई बहनो में सबसे छोटे थे उनके पिताजी एक प्रसिद्ध वकील थे
उनका आरम्भिक जीवन भगवान शिव की नगरी काशी में बीता दस वर्ष की अल्पआयु में उनका जुडाव संगीत से हो गया पंडित रविशंकर ने कला के क्षेत्र में प्रवेश एक नर्तक के रूप में किया था अपने भाई उदयशंकर के साथ कई न्रत्य कार्यक्रमो में भाग लिया रविशंकर जी कहते थे की संगीत से मेरा कोई खास लगाव नही था पर मेरे बाकी भाई संगीत में बहुत रुचि लेते थे कोई बसुरी बजाता था तो कोई सितार और मेरे बडे भाई उदयशंकर जी न्रत्य करते थे बाद में वे मुझे अपने साथ पेरिस ले गयें उनके साथ अच्छे कलाकार और संगीत को समझने वाले थे पहले तो मैने न्रत्य सीखा पर धीरे धीरे मेरी रुचि संगीत में जागने लगी
शिक्षा- 18 वर्ष की उम्र में उन्होने संगीत की शिक्षा प्रसिद्ध संगीतकार अलाउद्दीन खा से ली वे लंबे समय तक एक तबला वादक उत्साद अल्ला रक्खा खा, किशन महाराज और सरोद वादक उत्साद अली अकबर खान के साथ भी जुडे रहे
कैरिअर
उन्होने भारत में अपना पहला कार्यक्रम 1939 में दिया था देश के बहार पहला कार्यक्रम 1954 में सोवियत संघ में दिया
और यूरोप में उन्होने अपना पहला कार्यक्रम 1956 में दिया
पंडित रविशंकर ने अपने लंबे संगीत जीवन में कई फिल्मों के लिए भी संगीत निर्देशन किया जिसमें प्रख्यात फिल्मकार सत्यजीत राय की फिल्म और गुलजार द्वारा निर्देशित ‘मीरा’ भी शामिल है। रिचर्ड एटिनबरा की फिल्म ‘गांधी’ में भी उनका ही सुरीला संगीत था। उन्होने कई पाश्चात्य फिल्मों में भी संगीत दिया। सहृदय रवि शंकर ने वर्ष 1971 में ‘बांग्लादेश मुक्ति संग्राम’ के समय वहां से भारत आ गए लाखों शरणार्थियों की मदद के लिए कार्यक्रम करके धन एकत्र किया था।
1986 में राजसभा के मानद सदस्य भी नामित हुए
वैवाहिक जीवन
इनका विवाह अलाउद्द्दीन खा की बेटी अन्नपूर्ना से हुआ बाद में इनका विवाह सुकन्या रंजन से हुआ इनके बेटे का नाम शुभेन्द्र शंकर तथा बेटी का नाम अनुषका शंकर और नोराह जोन्स हैं
पुरस्कार -
1962 – संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार ,1967- पद्म भूषण1967 – ग्रैमी पुरस्कार1973 – ग्रैमी पुरस्कार1975 – संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप1981 – पद्म विभूषण1992 – रेमन मैग्सेसे1999 – भारतरत्न2000 – ग्रैमी पुरस्कार2002 – ग्रैमी पुरस्कार2013 – ग्रैमी पुरस्कार55 वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया
निधन - 11 दिसम्बर 2012 सेन डीएगो अमेरिका
आशा करता हूँ आपको ये लेख जरुर पसंद आएगा अगर आपके पास भी कोई आर्टिकल हैं तो आप हमे Nagarajeetnagar@gmail.com पर मेल कर सकते हैं हम उसे आपके नाम के साथ नया सवेरा पे पब्लिश करेंगे. धन्यवाद दोस्तो
Comments
Post a Comment
Thanks for your kind feedback.