दोस्तो आज महान अभिनेत्री और कुशल राजनैतिझ जया बच्चन जी का जन्म दिन हैं इस अवसर हम आपको उनके जीवन से अवगत कराना चाहते हैं
जीवन परिचय
प्रारम्भिक जीवन -
जया बच्चन जी का जन्म 9 अप्रेल 1948 को जबलपुर( मध्य प्रदेश ) में हुआ उनके बचपन का नाम जया भादुडी था उनके पिता तरुण कुमार भादुडी एक लेखक और पत्रकार थे तथा उनकी माता इंदिरा भादुडी एक ग्रहणी थी जया बच्चन की एक बाहिन भी थी जिनका नाम रीता बच्चन हैं
शिक्षा -
उनकी शुरुआती शिक्षा भोपाल ( मध्य प्रदेश से हुई ) आजादी से पहले मध्य प्रदेश को सेंट्रल प्रीविन्स एंड बेरर के नाम से जाना जाता था बचपन से ही जया को अभिनेय में रुचि थी इसलिए उन्होने अपनी स्नातक की पढाई फ़िल्म एंड टेलीवीजन आँफ इन्डिया collage पुणे से पूरी की इस कालेज से उन्होंने एक्टिन्ग से जुडे कोर्स किये और अपनी एक्टिन्ग में सुधार किया
फ़िल्मी करियर
जया बच्चन के फ़िल्मी जीवन की शुरुआत सत्यजीत रे की फ़िल्म महानगर(1963) से हुई ये फ़िल्म बोक्स औफिस पर जायदा नही कमाया सकी लेकिन जया ने अपने आप को एक कुशल अभिनेत्री के रूप में साबित कर दिया इसके बाद बाद जया जी ने ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गुडडी(1971) में अपने एक्टिन्ग का लोहा मनवाया इसके बाद जवानी दिवानी, अनामिका, बावर्ची अभिमान ( 1973) , जंजीर(1973) ,सोले (1975), कोरा कगज, (1975) जैसी महान फिल्मे की फिर अपनी शादी के बाद इन्होंने फ़िल्मो से ब्रेक ले लिया! फिर सन 1998 में में इन्होने हजार चौरासी की माँ नामक फिल्म से फिल्म जगत में वापसी की और फिर इन्होंने फिल्मो में मा के किरदार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई फिर इन्होंने फिल्म फिजा में अभिनय किया जिसको दर्शको ने काफ़ी सराहाना दी और जया जी को सर्वश्रेश्ट सहायक अभिनेत्री का खिताव मिला इसके बाद जया जी ने अपने पति और माहानायक अमिताभ बच्चन जी के साथ 2001 में कभी खुशी कभी ग़म नामक फ़िल्म में अभिनेय किया जिसमे ये अभिनेता शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की माँ के रूप में नजर आई फिर कोई मेरे दिल से पूछे (2003) कल हो ना हो( 2003)जैसी फिल्मे की
वैवाहिक जीवन -
सन 1973 में इन्होने अभिनेता अमिताभ बच्चन से प्रेम विवाह कर लिया इनके 2 बच्चे हैं बेटे का नाम अभिषेक बच्चन( अभिनेता) तथा बेटी का नाम श्रवेता नन्दा हैं इनकी बहु का नाम ( ऐशवर्या राय बच्चन( अभिनेत्री) और नातिन का नाम आराधया हैं
राजनैतिक सफ़र
जया बच्चन ने सन 2004 में(समाज वादी पार्टी से) उत्तर प्रदेश सीट से राज्य सभा का चुनाव भारी मतो से जीता और 2004 से 2006 तक सराहानीय काम किया इसलिए इन्हे 2006 से 2010 तक फिर राज्य सभा सदस्य के रूप में चुना गया फिर 2012 और 2018 में इन्हे राज्यसभा का सदस्य चुना गया
पुरस्कार -
1980 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - नौकर1975 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - कोरा कागज़1974 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - अभिमान2004 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - कल हो ना हो2002 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - कभी खुशी कभी ग़म2001 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - फ़िज़ा2007 - फ़िल्मफ़ेयर जीवनकाल उपलब्धि पुरस्कार आदि से नवाजा गया हैं और इन्हे पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया हैं
आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आएगा अगर आपके पास भी कोई आर्टिकल है तो आप हमे Nagarajeetnagar@gmail.com पर भेज सकते हैं धन्यवाद
Comments
Post a Comment
Thanks for your kind feedback.